Homeखास खबरे,
योग प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक: महापौर श्री विवेक नारायण शï

योग व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए अतिआवश्यक है, इसलिए सभी नागरिकों को योग करना चाहिए। उक्ताशय के विचार महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज सहज योग साधना द्वारा आयोजित 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्रीमती नीलिमा शिन्दे, सचिव चेम्बर आफ कामर्स श्री प्रवीण अग्रवाल, श्री सुभाष अग्रवाल सहित बडी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।
नेहरु पार्क कम्पू में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने बताया कि संस्था के संस्थापक एवं संचालक योगगुरु श्री गजानन शंकर राव दुशे द्वारा योग साधना की जा रही है। योग साधना नेहरु उद्यान में पिछले 21 वर्षों से निरंतर निशुल्क हो रही है। इसमें लगभग 150 से 160 महिला पुरुष प्रतिदिन योग साधना का लाभ ले रहे हैं। अभी तक 15 हजार लोग योग से लाभ ले चुके हैं।

Share This News :