Homeअपना शहर ,slider news,
मुंगावली सीट कांग्रेस ने जीतीं, कोलारस में बढ़त बरकरार

भोपाल। à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ की मुंगावली विधानसभा सीट एक बार फिर कांग्रेस ने जीत ली। यहां से बृजेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा की बाई साहब यादव को हराया। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है। उधर कोलारस में 14वें दौर की गणना के बाद कांग्रेस आगे चल रही है।

मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव लगातार बढ़त बनाए हुए थे और अंंतिम राउंड में उन्होंने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज कर ली। मुंगावली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरु कर दिया है।

मुंगावली à¤®à¥‡à¤‚ 18वें राउंड की गणना के बाद कांग्रेस 2855 वोटों से आगे चल रही थी और अंतिम दौर में भी शुरुआती वोट कांग्रेस के खाते में गए, जिससे निर्णायक बढ़त के साथ कांग्रेस ने जीत दर्ज की। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा कुछ देर बाद होगी।

कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव केवल पहले चरण की गिनती में पीछे थे लेकिन उसके बाद जैसे ही मतगणना आगे बढ़ी बृजेंद्र सिंह यादव की बढ़त बरकरार रही।

डाक पत्रों की गिनती में 23 में से 21 मतपत्र अमान्य किए गए हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव और भाजपा की प्रत्याशी बाईसाहब यादव के बीच है। यहां 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 8 निर्दलीय हैं।कोलारस à¤®à¥‡à¤‚ 14वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव 4321 वोटों से आगे हैं। इस दौर में भाजपा को 3738 और कांग्रेस को 4056 वोट मिले। इस पहले कुल 14 डाक मतमत्रों में से कांग्रेस को 8 और भाजपा को 5 मिले, जबकि एक डाक मतपत्र निरस्त कर दिया है।मतगणना टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और दो अन्य कर्मचारी तैनात हैं। पूरी मतगणना की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। मतगणना स्थल पर सिर्फ चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक को मोबाइल ले जाने की इजाजत है। सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई गई है। रेंडम आधार पर दोनों विधानसभा क्षेत्र में उपयोग लाई गई वीवीपैट में से एक-एक चुनाव स्लिप और ईवीएम में डाले गए मतों का मिलान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार की कमान संभालने की वजह से चुनाव दिलचस्प हो गया। उपचुनाव के नतीजे प्रदेश की सियासत की दिशा भी तय करेंगे।

Share This News :