Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
राहुल को होली का गिफ्ट: सिंधिया

ग्वालियर। मुंगावली में कांग्रेस की जीत और कोलारस में लगातार कांग्रेस की बढ़त पर गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहली प्रतिक्रिया आई है।
सांसद सिंधिया ने जीत के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और दोनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता का आभार माना हैं। सिंधिया ने कहा कि यह कांग्रेस की रीति नीति और जनता की शिवराज सरकार के खिलाफ गुस्से की जीत है। गुना सांसद ने कहा कि 2018 के राज्य आम चुनाव में भी कांग्रेस की बंपर जीत होगी। उन्होंने मिली इस जीत को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गिफ्ट के रूप में भेंट करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि यह जीत राहुल जी को होली का तोहफा है।

Share This News :