Homeखास खबरे,
निगम के अमले ने हटाए मलबे एवं कचरे के ढेर

नगर निगम के अमले द्वारा निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी के निर्देशानुसार शहर के सभी स्थानों से कचरा एवं मलबे के ढेर उठाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज विभिन्न स्थानों से कचरे एवं मलबे के ढेर हटाए गए हैं। जिसमें वार्ड 37 में संजय नगर पानी की टंकी से 16 डम्पर, संजय नगर गल्ला मंडी में 4 डम्पर, माधवनगर गेट से 4 डम्पर, साहिब की बगिया तिघरा से 4 डम्पर, लक्ष्मीगंज सब्जीमंडी के पीछे से 4 डम्पर, एवं वार्ड 35 में स्वर्णरेखा नदी जीवाजीगंज एवं शान्ती नगर पुल से 16 डम्पर सहित डीबी सिटी के सामने सिटीसेंटर आदि क्षेत्रों से मलबे के ढेर हटाए गए। 

Share This News :