Homeमनोरंजन ,
शाहरुख ने मेरा सिनेमा का सपना पूरा कियाः आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा है कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने उनका सिनेमा का सपना पूरा किया है। शाहरुख के साथ आलिया फिल्म 'डियर जिंदगी' में दिखाई देंगी।आलिया ने शाहरुख को ट्विटर पर उनके जन्मदिन की बधाई दी। वह बुधवार को 51 वर्ष के हुए। 23 वर्षीय अभिनेत्री ने 'डियर जिंदगी' से शाहरुख के साथ की अपनी एक फोटो शेयर की।
आलिया ने लिखा कि, दिलों और दिमाग पर राज करने वाले शाहरुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपने मेरा सिनेमा का सपना पूरा किया है। 'डियर जिंदगी' गौरी शिंदे द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह करन जौहर और उनके धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर द्वारा सह-निर्मित है।
यह पहली बार है, जब शाहरुख और आलिया साथ दिखाई देंगे। दोनों लोकप्रिय टॉक शो 'कॉफी विद करण सीजन 5' में फिल्म का प्रमोशन करते दिखाई देंगे। जिसका प्रसारण छह नवंबर से स्टार वल्र्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी पर होगा।

Share This News :