Homeमनोरंजन ,
हिलेरी के समर्थन में सलमान, बोले- आशा है आप जीतेंगी

अभिनेता सलमान खान ने अमेरिका में आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है। क्लिंटन डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैं और आठ नवंबर को होने वाले चुनाव में उनका सामना रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से है।
सलमान ने ट्वीट किया है कि राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी क्लिंटन। आशा है आप जीतेंगी। ईश्वर संविधान और मानवीय मूल्यों का पालन करने की आपको ताकत दे। शुभकामनाएं ।
लियोनार्दो डिकेप्रियो, बेयोंस, किम करदाशियां, केन्ये वेस्ट, जेफ्री काट्जेनबर्ग, केटी पेरी, वाका फ्लोका, अर्निया ग्रांडे और अमेरिका फेरेरा जैसी शख्सियतों ने क्लिंटन का समर्थन किया है।

Share This News :