Homeअपना शहर ,slider news,
माया सिंह ने घायल लोगों का हाल-चाल जाना

भारत बंद के दौरान हुई घटनाओं में घायल लोगों का हाल-चाल जानने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह जया आरोग्य चिकित्सालय पहुँची। उन्होंने यहाँ के ट्रामा सेंटर व न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से भेंट की। 
माया सिंह ने जेएएच के चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करें।  मरीजों एवं उनके परिजनों ने  श्रीमती माया सिंह को बताया  कि वे यहाँ की चिकित्सा व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट हैं। à¤¨à¤—रीय विकास मंत्री कहा गत 2 अप्रैल को हुईं घटनाओं से मन को बड़ी पीड़ा पहुँची है। असामाजिक तत्वो ने ग्वालियर की गौरवशाली परंपरा को ठेस पहुंचाने की कुत्सित कोशिश की है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों से सावधान रहें और शहर में शांति व भाईचारा कायम करने में सहयोग करें।
 

Share This News :