Homeमनोरंजन ,
'सर्जिकल स्ट्राइक' पर फिल्म बनाएंगे राम रहीम, बनेंगे टॉप सीक्रेट एजेंट

डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर फिल्म बना रहे हैं। हकीकत एंटरटेंमेंट प्रा. लिमिटेड के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म का नाम ‘हिन्द का नापाक को जवाब एमएसजी लॉयनहार्ट- 2’ है। बाबा राम रहीम ने कहा कि ये फिल्म उन लोगों को भी जवाब देगी जो कहते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक हुआ ही नहीं।
गुरमीत राम रहीम सिंह ने बताया कि इस फिल्म की पूरी कहानी हाल में ही आतंकवादियों को मारने के लिए किए गए भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि किस प्रकार सेना के बहादुर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही जिन लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए फिल्म में उन्हें भी प्रमाण के साथ जवाब मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइल पर सवाल उठाने वाले किस कोने से देशभक्त हैं। सेना कभी झूठ नहीं बोल सकती। सेना के जवान सीमा पर जागकर देश की रक्षा करते हैं उनपर सवाल उठाना बिल्कुल गलत है। फिल्म में जेहाद की व्याख्या भी की जाएगी। धर्म व जेहाद के नाम पर जो आतंकवाद फैलाया जा रहा उसे भी स्पष्ट किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फिल्में में उनका रोल टॉप सीक्रेट एजेंट का है जो पाकिस्तान में जाएगा। यह योद्धा आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में ही जवाब देगा। फिल्म की शूटिंग सिरसा, राजस्थान, हिमाचल, सिक्किम में होगी। बाप-बेटी की जोड़ी फिल्म को डायरेक्ट करेगी। फिल्म की शूटिंग करीब एक माहीने में कम्पलीट हो जाएगी।

Share This News :