Homeदेश विदेश ,
सर्राफा बाजार में देवोत्‍थान के हैं करोड़ों के ऑर्डर

आगे की क्‍या बताएं साहब हम तो अभी से फंसे पड़े हैं। देवोत्‍थान में शादी-ब्‍याह का सबसे बड़ा मुर्हूत होता है। सामान्‍य से भी सामान्‍य शादी में लड़का-लड़की का सोने-चांदी का सामान मिलाकर कम से कम दो से तीन लाख रुपये का होता है। कुछ शादी ऐसी भी होती है कि जहां अकेला लड़की पक्ष ही 20 से 25 तोला तक सोना देता है। इस हिसाब से करोड़ों रुपये के ऑर्डर बाजार में आए हुए हैं। अब ऑर्डर पूरा करने का वक्‍त आया तो नोट वाली यह परेशानी सामने आ गई। सच पूछो तो हम तो हर तरफ से मारे गए।

सराफा कारोबारी अंकुर जौहरी कहते हैं कि ये मेरे नहीं हर कारोबारी के शब्‍द हैं। 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने का सबसे ज्‍यादा असर सराफा कारोबार में देखने को मिल रहा है। दिवाली के बाद शादी-ब्‍याह का सीजन शुरू हो जाता है। इस कारोबार से जुड़े एक कारोबारी की मानें तो ऑर्डर और बिना ऑर्डर का करोड़ों रुपये का माल बाजार में दुकानों पर सजा हुआ है। अब बस दुकानों पर ग्राहकों का आना शुरू ही हुआ था तो यह समस्‍या आ खड़ी हुई। जहां भी पांच हजार रुपये से अधिक के भुगतान की बात आती है तो सबसे पहले 500 और 1000 रुपये के नोट ही निकलकर आते हैं।

ग्राहक भी अपनी सहूलियत के हिसाब से 500-500 के नोट ही सबसे ज्‍यादा लेकर आता है। आज एक जिले के बाजार में कम से कम 70 से 80 करोड़ रूपये का माल बिकने के लिए तैयार है।

Share This News :