Homeदेश विदेश ,
500, 1000 का नोट बंद होने से हवाला कारोबारी बेचैन, तोड़ निकालने के लिए बुलाई बैठक

रात तो जैसे-तैसे खुद से सवाल-जबाव कर गुजार दी लेकिन सुबह होते-होते हवाला कारोबार की मण्‍डियों से जुड़े हमपेशा लोगों को फोन करना शुरू कर दिया। लेकिन यह क्‍या समस्‍या तो सबकी एक जैसी है। हल किसी के पास नहीं। रात की तरह सुबह फिर वही सवाल कि अब क्‍या होगा,  परेशान करने लगा। हल निकला कि चलो बैठकर बात करते हैं।

सूत्रों की मानें तो आज दोपहर तीन बजे सराफा, मसाला और कपड़ा बाजार से जुड़े हवाला कारोबारी अचानक आई इस समस्‍या का तोड़ निकालने के लिए बैठक करने जा रहे हैं। पीएम मोदी के इस फैसले से हवाला कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है। कल रात से ही वे बैचेन हैं। अचानक आई समस्‍या का उन्‍हें कोई हल नहीं दिखाई दे रहा है। हर कोई इस आस में कि दूसरे के पास जरूर इसका कोई समाधान होगा, उसे फोन कर रहा है।

इसी समस्‍या का हल ढूंढने के लिए हवाला कारोबारी आज दोपहर तीन बजे आगरा के पुराने मसाला, सराफा और कपड़ा बाजार स्‍थित एक धर्मशाला में जमा हुए। हर कोई बस एक ही बात कह रहा था à¤•ि कैसे भी, कुछ भी करो पर इस समस्‍या का हल निकालो। ऐसे तो हम एक दिन भी कारोबार नहीं कर पाएंगे। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्‍हें कारोबार पर पड़ने वाले असर से ज्‍यादा चिंता यह सता रही है कि जो पहले कमा कर रखा है उसका क्‍या करें। कैसे उसे नम्‍बर एक का बनाएं।

ब्‍लैकमनी खपाने के लिए रियल एस्‍टेट और सराफा करोबार पहले अच्छा माध्‍यम हुआ करता था, लेकिन अब वो रास्‍ता भी बंद हो चुका है। अपने-अपने सवालों के साथ सभी हवाला करोबारियों की निगाह अब तीन बजे होने वाली बैठक पर लगी हुई है।

Share This News :