Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
प्रजापति समाज की प्याऊ का उदघाटन

ग्वालियर। प्यासे व्यक्ति की प्यास बुझाना ही पुण्य कार्य है। प्रजापति समाज सेवा संघ ने आम लोगों के लिए गर्मी के मौसम में कटोराताल के पास थीम रोड़ पर प्याऊ के उदघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर भिण्ड शिव प्रसाद प्रजापति ने की।
प्याऊ के उदघाटन के अवसर पर पार्षद डाॅ. सिकरवार ने कहा कि जल ही जीवन है इसलिए मैं आप सब से आव्ह्न करता हूं कि पानी की बर्बादी न करें और जितना हो सके पानी बचाएं। डाॅ. सिकरवार ने इस मौके पर कहा कि पेयजल सेवा सबसे बड़ी सेवा है और पुण्य का कार्य है। गर्मी के मौसम में जरूरतमंद लोगों के लिए यह शीतल पेयजल सेवा पुनीत कार्य हैं। उन्होंने प्रजापति समाज के इस कार्य को साधुवाद देते हुए कहा कि आपकी यह पहल बहुत ही सराहनीय है, यह निःस्वार्थ आज के समय हर किसी में होनी चाहिये, इनके द्वारा प्याऊ को प्रतिदिन पानी उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि आपके इस पुनीत कार्य में थोड़ी सी भागीदारी से मैं अपने आपको गर्वित महसूस करूंगा।
इस मौके पर प्रजापति समाज सेवा संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रजापति ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से समाज के साथ क्षेत्रीय पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार का विशेष सहयोग मिलते रहने से हमारा मनोबल और बढता है। इस मौके पर नारायण दास प्रजापति, मन्नोराम प्रजापति, बलराम प्रजापति, अशोक प्रजापति,राजू पचखरिया, हेमसिंह रौतेले, बलराम प्रजापति, जीतू प्रजापति, संजय प्रजापति, राहुल प्रजापति, सुरेश कुमार, बालचन्द्र प्रजापति, सोनू प्रजापति, जगदीश प्रजापति, ख्यालेन्द्र प्रजापति, गंगाराम प्रजापति, रतीराम प्रजापति, फूलसिंह प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, अजीत प्रजापति, वीरेन्द्र प्रजापति, रमेश प्रजापति, परमान्द प्रजापति, राकेश प्रजापति आदि मौजूद थे।

Share This News :