Homeमनोरंजन ,
500 और 1000 के नोटों के बंद होने पर क्या कह रहा है बॉलीवुड

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालाधन पर लगाम लगाने के लिए 500 और एक हजार के नोट मंगलवार की आधी रात से बंद करने की घोषणा की। पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही हैं कुछ लोग इस फैसले को सही ठहरा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग सरकार के इस कदम से नाराज भी हैं।

मोदी के इस फैसले पर बॉलीवुड के तमाम सितारे भी अपनी राय रख रहे हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है- 'कुछ भी हो सकता है'। एक और ट्वीट में अनुपम ने लिखा है कि सौ सुनार की एक लोहार की। (जय हो)

Share This News :