Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
वरिष्ठ नागरिकों के हित संरक्षण पर रीवा नगर निगम को राष्ट्रपति ने दिया “वयोश्रेष्ठ सम्मान 2016”

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी बधाई

भोपाल :

मुखर्जी ने रीवा नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय के रूप में “वयोश्रेष्ठ सम्मान 2016” से सम्मानित किया। वृद्धजनों, दिव्यांगों और कमजोर लोगों के हितों के संरक्षण के लिये 'प्रोजेक्ट जनसंवाद' के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को गत दिवस नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने सम्मान ट्राफी भेंट की। मुख्यमंत्री ने रीवा नगर निगम आयुक्त रीवा श्री कर्मवीर शर्मा और उनकी टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दी।

केंद्रीय  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता  मंत्रालय द्वारा हाल में दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में श्री कर्मवीर शर्मा को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। रीवा नगर निगम को 10 लाख रु. की राशि प्रदान की गई।

क्या है प्रोजेक्ट जनसंवाद ?

इस प्रोजेक्ट के माध्यम से रीवा नगर निगम ने वार्ड वार जनसंवाद शिविर लगाकर तत्काल बुजुर्ग लोगों की समस्याओं का समाधान किया। वृद्धजनों के गरिमामय जीवन के लिये उन्हें कोर बैंकिंग से जोड़ा गया। उनका आधार कार्ड बनवाया गया और वित्तीय समावेशन  किया गया।

वार्डवार स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-कल्याण शिविर लगाये गये। इनके माध्यम से बुजुर्ग लोगों, दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

 

Share This News :