Homeदेश विदेश ,slider news,
रेलवे टिकट में ब्लैक मनी खपाने वाले सरकार के जाल में फंसे, दस हजार से ज्यादा के रिफंड पर बना ये नियम

500-1000 के नोट बंद होने पर जिन लोगों ने हजारों रुपये रेलवे के टिकट बुक कर खपा दिए थे, उन पर सरकार ने शिकंजा कर दिया है। अब 10000 से ज्यादा की राशि के टिकट कैंसिल कराने वालों को बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही à¤Ÿà¤¿à¤•ट कैंसिल कराने पर अब रेलवे नगदी लौटाने की जगह टीडीआर काट  à¤•र दे रही है।

इस फैसले से उन लोगों पर नकेल कसेगी जो 500-1000 के नोट बंद होने पर आनन-फानन रेलवे में टिकट बुक करा लिए थे। अब लोग बड़ी संख्या में टिकट कैंसिल कर रहे हैं। इसी को देखते हुए रेलवे ने ये नियम लागू किया है। रेलवे का यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

सरकार ने काला धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने मुहिम के तहत आठ नवंबर की आधी रात से 1,000 और 500 के नोट को चलन से बाहर कर दिया था, जबकि अस्पताल, पेट्रोल पंप, रेलवे और हवाई अड्डों जैसी आपात सेवाओं को इस व्यवस्था से 11 नवंबर तक के लिए रियायत मिली थी।

Share This News :