Homeअपना शहर ,slider news,
इसलिए नहीं होगा निगम कमिश्नर का तबादला

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर विनोद शर्मा का तबादला इसलिए नहीं होगा ,क्योंकि स्मार्ट सिटी के काम धीरे -धीरे पटरी पर आ रहे हैं ,भले ही स्मार्ट सिटी के सीईओ अलग हों ,मगर कार्यों को अमलीजामा पहनना कमिश्नर का काम होता है .हांलाकि ग्वालियर स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर अफसरों में संन्यबय नजर नहीं आ रहा है ,इसलिए काम भी गति नहीं पकड़ पा रहे हैं .उदहारण के लिए अगर जबलपुर की बात करें तो कमिश्नर वेदप्रकाश के काम में किसी अन्य अधिकारी चाहे कलेक्टर ही क्यों न हों कोई दखल नहीं था ,इसलिए जबलपुर ने तेजी से विकास किया  .फटाफट निर्णय लेना वेदप्रकाश की कार्य छमता को दर्शाता है .ग्वालियर में एक काम के लिए कई अधिकारियों के सुझाव होते हैं और काम गति नहीं पकड़ पते हैं .नेताओं का भी दखल रहता है .जब स्मार्ट सिटी के काम शुरू हो रहे हैं और कई योजनाएं धरातल पर आने के लिए तड़फड़ा रहीं हैं ,ऐसे में अगर कमिश्नर का तबादला होता है ,तो आने बाला नया कमिश्नर नए सिरे से काम करेंगे और हम जहाँ थे ,बहीं खड़े नजर आएंगे .

Share This News :