Homeअपना शहर ,slider news,
छापे में 3.5 करोड़ रु. से अधिक की संपत्ति बरामद

मुरैना. à¤šà¤‚बल संभाग के कमिश्नर एमके अग्रवाल के स्टेनो सुरेन्द्र सिंह यादव के निवास पर गुरुवार की सुबह 5.30 बजे लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा। 28 साल की नौकरी में 39 लाख रुपए कुल वेतन पाने वाले स्टेनो के यहां से 3.5 करोड़ से अधिक कीमत की संपत्ति मिलने का पता चला है। सर्चिंग में शामिल दो टीमों को टीआरपुरम स्थित घर से 8.69 लाख नगद, 31 तोला सोने के जेवरात, डेढ़ किलो चांदी, एक ड्युप्लेक्स, लग्जरी कार मिली है। वहीं दत्तपुरा सब्जी मंडी क्षेत्र में स्टेनो के स्वामित्व का एक फ्लैट, कोचिंग सेंटर की चार दुकानें भी यादव के नाम पाई गई हैं। यादव ने अपनी कमाई छिपाने के लिए बेटे के नाम से कोचिंग, पत्नी के नाम से ड्युप्लेक्स और ससुर के नाम से कार ले रखी है।लोकायुक्त एसपी अमित सिंह ने बताया कि फिलहाल स्टेनो के घर से मिली संपत्ति का मूल्यांकन कराया जा रहा है। लोकायुक्त पुलिस ने स्टेनो सुरेन्द्र यादव के खिलाफ छापे की कार्रवाई सवा साल पुरानी शिकायत पर की है। शिकायत में जिक्र किया गया था कि स्टेनो ने अपने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत के तथ्यों का सत्यापन करने के बाद बुधवार को इस मामले में स्टेनो यादव के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया और गुरुवार की सुबह 5.30 बजे दो स्थानों पर छापा मारा।

Share This News :