Homeअपना शहर ,slider news,
झूठ-भ्रम के जाल को तोड़ना है : राकेश सिंह

ग्वालियर.कांग्रेस के नेता लोगों के बीच भाजपा एवं शिवराज सरकार के प्रति भ्रम फैला रहे हैं और हमें उस झूठ-भ्रम के जाल को तोड़ना है। इस बार लड़ाई एक सेठ व एक सेवक के बीच है, जिसमें सेठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और सेवक à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ  à¤¹à¥ˆà¤‚। इस बार कांग्रेस नेताओं के झूठ का जवाब मप्र में भाजपा की सरकार 200 से अधिक विधानसभा सीटें जीतकर देना है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पार्टी के संभागीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि भाजपा में नेतृत्व कार्यकर्ता की क्षमताओं के आधार पर दिया जाता है जबकि कांग्रेस में हेलीकॉप्टर से उतरता है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले विधानसभा चुनाव में भी थे। लेकिन नतीजा आप सबके सामने है और इस बार भी ऐसा ही होगा। कांग्रेस का वोट नहीं बढ़ेगा।राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने कहा कि à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² गाँधी  à¤¨à¥‡ मप्र कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर टेंडर खोला था जिसे कमलनाथ ने हासिल कर लिया। हालांकि, ठेकेदार कोई और बनना चाहता था उसे चुननाव अभियान समिति का अध्यक्ष बना दिया गया। कार्यक्रम में मप्र शासन के मंत्री जयभान सिंह पवैया, रूस्तम सिंह, माया सिंह, लाल सिंह आर्य, महापौर विवेक शेजवलकर, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी भी मंच पर मौजूद थे।

Share This News :