Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र आज से जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

मध्यप्रदेष शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र आज 10 नवम्बर से 11 नवम्बर 2016 तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जल संसाधन मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र 10 नवम्बर 2016 को प्रातः 9.40 बजे डबरा से दतिया सोनागिर के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे ग्वालियर झांसी मार्ग से सोनागिर तिरहे पर रोड़ के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे। (लागत 22 लाख रूपये) प्रातः 11.30 बजे से दतिया शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 12.50 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और समय आरक्षित रहेगा। सायं 3 बजे राजघाट बंगला दतिया में छात्रों को छात्रवृत्ति के चैक वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4 बजे गोराघाट में आयोजित डामरीकरण कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। (लागत 17 लाख रूपये) सायं 4.45 बजे गोराघाट से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे डबरा पहुंचेगे और रात्रि 8 बजे तक शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम डबरा में ही करेंगे।
जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र प्रातः 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 11 बजे ग्राम झड़िया में आयोजित झड़िया-रेड़ा मार्ग के डामरीकरण के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। (लागत 16 लाख रूपये) दोपहर 12.30 बजे दतिया निवास पर पहुचेंगे और समय आरक्षित रहेगा। सायं 4 बजे भदौरिया खिड़की के बाहर कुषवाहा समाज के सम्मेलन में भाग लेंगे। सायं 5 बजे दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5.30 बजे डबरा पहुंचेगे और रात्रि 8 बजे तक शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 10.30 बजे डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 11.30 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और जीटी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान कर 12 नवम्बर 2016 को प्रातः 5.30 बजे भोपाल पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This News :