Homeअपना मध्यप्रदेश,
शा0 उ0मा0वि0 क्र.02 में विधिक सेवा दिवस मनाया गया विधिक सेवा दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार श्रीमती मीना सिंह, जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष,  à¤œà¤¿à¤²à¤¾ विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया, श्री राकेश बंसल, जिला रजिस्टार/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया के मार्गदर्शन में राष्टीय विधिक सेवा दिवस का आयोजन शासकीय उच्च्तम माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 दतिया में किया गया। जिसमें उपस्थित छात्रों को श्री दीपक शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी दतिया द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम विशेष अथिति के रूप में कुॅ0 श्री महिपाल सिंह अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ दतिया द्वारा उपस्थित छात्रों को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 अ के अन्तर्गत प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा निबन्ध प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्रों को शुभकामनायें प्रेषित की। तत्पचात विद्यालय की प्रभारी प्रचार्या श्रीमती रजनी अरजरिया ने बच्चों को अच्छे व्यक्तित्व के विकास के लिए मूल कर्तव्यों की आवश्यकता के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री मनोज द्विवेदी एवं आभार प्रदर्शन व्याख्याता श्री एस0एस0 गुप्ता के द्वारा किया गया । उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता श्री अतुल श्रीवास्ताव, श्रीमती कविता समाधिया, श्रीमती कुमकुम उज्जेनिया, कु0 विनीता विश्वदेवा, श्रीमती आशा मिश्रा आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता कार्यकक्रम के साथ-साथ कक्षा 9वीं के हिन्दी माध्यम के छात्रों हेतु शा0 उच्चतर माध्यमिक विद्याालय क्र0 2 में मौलिक कर्तव्य विषय पर  à¤¨à¤¿à¤¬à¤‚ध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया इसके साथ कक्षा 9वीें के अंग्रेजी माध्यम के छात्रों हेतु फण्डामेन्टल ड्युटी विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल दतिया में किया गया। उक्त निबन्ध प्रतियोगिता के परिणाम आने पर में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को शीघ्र ही जिला न्यायाधीश के आदेशानुसार पुरूस्कृत भी किया जावेगा।  

Share This News :