Homeदेश विदेश ,slider news,
फेसबुक ने जुकरबर्ग समेत 20 लाख यूजर्स को मृत घोषित कर दिया

सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने गलती से कुछ व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया, लेकिन बाद में उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए इसे एक ‘भयानक त्रुटि’ बताया। फेसबुक के प्रवक्ता ने बताया है कि बहुत थोड़े समय के लिए श्रद्धांजलि के आशय वाला संदेश कुछ व्यक्तियों के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट हो गए थे। उन्होंने कहा है कि यह एक भयानक त्रुटि थी जिसे हमने ठीक कर लिया है।

मीडिया की खबरों में कहा गया था कि श्रद्धांजलि वाले करीब 20 लाख संदेश लोगों की प्रोफाइल में पोस्ट हो गए, जिसके बाद फेसबुक ने खेद प्रकट करते हुए इस भूल को जल्द से जल्द ठीक करने की बात कही थी।

सर्च इंजन लैंड के एडिटर डैनी सुलिवान ने ट्विटर के एक संदेश लिखा था- उफ्फ, फेसबुक पर खुद को जीवित दिखाने के लिए मुझे फेसबुक लाइव को इस्तेमाल करना चाहिए था।

इतना ही नहीं फेसबुक के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग को भी श्रद्धांजलि वाला संदेश उनके फेसबुक पेज पर पोस्ट हो गया। गलती से पोस्ट होने वाले श्रद्धांजलि संदेश में एक प्रपत्र का लिंक भी था, जिसे फेसबुक पर अन्य लोगों की प्रोफाइल में डालकर मरने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

Share This News :