Homeदेश विदेश ,slider news,
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, ओबामा होंगे अमेरिका के आखिरी राष्ट्रपति!

वॉशिंगटन। अमेरिका में डोनल्ड ट्रंप के चुनाव जीतते ही बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा फिर चर्चाओं में आ गई हैं। ‘नास्त्रेदमस फ्रॉम द बाल्कन’ के नाम से मशहूर वेंगा वही भविष्यवक्ता हैं, जिन्होंने अमेरिका में हवाई हमले से लेकर सुनामी तक की भविष्यवाणी की थी। यही नहीं, उन्होंने इंदिरा गांधी के पीएम बनने और हत्या किए जाने की भी भविष्यवाणी की थी। दृष्टिहीन होने के बावजूद उनकी कही बातें सच साबित हुई हैं। दुनिया भर के अखबारों और वेबसाइटों में इससे जुड़ी खबरें सुर्खियां बनी हुई हैं।

ओबामा को बताया था आखिरी यूएस प्रेसिडेंट

उन्होंने ओबामा के बारे में पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने बताया था कि अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति अफ्रीकन-अमेरिकन होगा। इसके साथ ही बाबा वेंगा ने एक और भविष्यवाणी की थी कि अमेरिका का 44वां प्रेसिडेंट ही उसका आखिरी राष्ट्रपति होगा। उन्होंने बराक ओबामा को अमेरिका का आखिरी राष्ट्रपति क्यों कहा था, इसे कोई भी डिकोड नहीं कर पाया है।

कौन थीं बाबा वेंगा?

बाबा वेंगा बुल्गारिया में जन्मी ब्लाइंड भविष्यवक्ता थीं। वो 'नास्त्रेदमस फ्रॉम द बाल्कन' के नाम से मशहूर हैं। वेंगा ने 50 साल में करीब 100 भविष्यवाणियां कीं, जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुईं। इनकी कई भविष्यवाणियां जलवायु और प्राकृतिक  नेचुरल डिजास्टर से संबंधित थीं। रूस और यूरोप में काफी लंबे समय तक उन्हें एक संत के तौर पर सम्मानित किया गया। 1996 में उनकी 85 साल की उम्र में मौत हो गई थी।

आईएस के उदय की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा ने कई दशक पहले आईएस यानि इस्लामिक स्टेट के उदय की भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि 2016 में एक बड़ा मुस्लिम युद्ध छिड़ेगा। उन्होंने यूरोप पर 2016 में मुस्लिम आतंकियों के इस हमले की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि 2010 में मिडल ईस्ट में संघर्ष शुरू हो जाएंगे। विनाश का ये अभियान कई सालों तक चलेगा और पूरा यूरोप महाद्वीप तकरीबन खाली हो जाएगा।

ये भविष्यवाणी भी हुईं सही

न्यूयॉर्क ट्विन टावर पर आतंकी हमला:  à¤­à¤µà¤¿à¤·à¥à¤¯à¤µà¤¾à¤£à¥€ के मुताबिक, अमेरिकी भाइयों (माना जाता है कि दो भाइयों से मतलब यहां ट्विन टावर से है) पर स्टील बर्ड्स (दो हाईजैक पैसेंजर प्लेन माना गया) से हमला होगा और वो गिर जाएंगे। इसमें निर्दोष लोगों का खून बहेगा। ये सही साबित हुआ।

रूस की परमाणु पनडुब्बी कर्स्क के डूबने की घटना: बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी के मुताबिक, इंटरनेशनल रेस्क्यू कर्मचारियों ने कई दिनों तक समुद्र की गहराई से पोत को निकालने की नाकाम कोशिश करते हुए दर्दनाक मौत को गले लगा लिया। घटना के पहले तक लोगों ने वेंगा द्वारा भविष्यवाणी में कहे गए कर्स्क नाम को रूस के शहर कर्स्क शहर के तौर पर माना। लेकिन 2000 में भविष्यवाणी के अनुसार ही न्यू्क्लियर सबमरीन कर्स्क पानी में समा गई।

Share This News :