Homeदेश विदेश ,slider news,
जेटली ने दिया मुश्किल वक्त का संकेत, एटीएम सामान्य होने में लगेंगे 2-3 हफ्ते

500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने से पैदा हुई अफरातफरी के बीच आज à¤•ेंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि नोटबंटी एक बहुत ही बड़ा ऑपरेशन है। हालात को समान्य होने में कुछ वक्त लगेगा। मुश्किल दिनों के संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि एटीएम की व्यवस्था ठीक होने में 2 से 3 हफ्ते लगेंगे।

जेटली ने कहा कि परेशानी झेलकर भी लोग इसमें सहयोग कर रहे हैं। आने वाले समय में बैंकों में भीड़ कम होगी, लोगों को होने वाली असुविधा भी घटेगी। केंद्र सरकार का ये कदम बहुत बड़ा कदम है। बैंककर्मी भी बिना छुट्टी के काम कर रहे हैं। हर बैंक में 5 सर्विस प्वाइंट हैं, जो लोगों की मदद कर रहे हैं। बैंकों में आम दिनों से कहीं ज्यादा भीड़ पहुंच रही है, जिनमें जमा करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है।

वित्त मंत्री ने कहा है कि इस व्यवस्था के आने के बाद एक हाई लेवल मीटिंग हुई। आज तीसरा दिन है, बैंक और एटीएम काउंटर पर कई गुना भीड़ है, लोग घंटों में लाइन लगकर धैर्य बनाए हुए हैं। बैंक भी अपनी ड्यूटी बखूबी से निभा रहे हैं। 86 फीसदी की बड़ी राशि को बदलवाने में वक्त लगेगा। ये बड़ा ऑपरेशन है और अभी तो यह ऑपरेशन शुरू हुआ है। हम बैंक से रोज डेटा नहीं मंगवा रहे हैं, क्योंकि इससे उनका काम डिस्टर्ब होता है।

आज दोपहर 12.15 बजे से स्टेट बैंक ने केवल करेंसी रिप्लेसमेंट जिसमें पांच तरह के ट्रांजेक्शन हैं, वो हुए हैं। इन पांचों ट्रांजेक्शन में स्टेट बैंक ने 2 करोड़ 28 लाख ट्रांजेक्शन किए। कुल मिलाकर बैंकिंग सिस्टम कैसे सर्विस दे रहे हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। स्टेट बैंक में करीब 54 हजार मॉनिटरी ट्रांजेक्शन  à¤¹à¥à¤ हैं।

अगर सारे बैंक को मिला दिया जाए तो करीब दो लाख करोड़ बनते हैं, इसका मतलब इतना पैसा बैकिंग सिस्टम में लगा है। 58 लाख लोगों ने ट्रांजेक्शन किया है, 22 लाख एटीएम हैं। चुनौती है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग आए हैं और आते रहेंगे। मेरी अपील है कि शुरू में भीड़ लगेगी, इसलिए जरूरी हो तभी आएं।

एटीएम को लेकर हो रही असुविधा के लिए वित्तमंत्री ने कहा है कि एटीएम मशीन के कनफिगरेशन को बदलने के लिए दो से तीन सप्ताह लगता है। इसलिए धीरे धीरे से रिकैलिबरेट हो रही है। देश में करीब 2 लाख एटीएम मशीन हैं। इसको एडवांस में नहीं कर सकते थे क्योंकि सीक्रेसी आवश्यक थी। एटीएम में बदलाव के लिए थोड़ा समय लगेगा। रिजर्व बैंक के पास पर्याप्त पैसा है। वित्त मंत्रालय रोजाना मॉनिटरिंग कर रहा है।

Share This News :