Homeदेश विदेश ,slider news,
कालेधन पर मोदी सरकार सख्त, दिसंबर के बाद और कड़े कदम के संकेत

500-1000 के पुराने नोट को बंद करने के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कालेधन के खिलाफ और कड़े कदम उठाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि पुराने नोट जमा कराने की अंतिम तिथि (30 दिसंबर) के बाद कोई और कार्रवाई नहीं होगी, इसकी गारंटी नहीं है।

कई मौके दिए: जापान दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उन्हें संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हमने कालाधन रखने वालों को साफ-सुथरा होकर निकलने के कई मौके दिए। हम पहले कालाधन घोषित करने की योजना लाए और अब नोट बंद किए। इसके बावजूद यदि लगता है कि यह सामान्य नहीं है, तो इसमें मेरी गलती नहीं है।

बख्शा नहीं जाएगा: प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को अपना पैसा जमा कराने के लिए 50 दिन का समय दिया है। इसके बाद यदि किसी के पास से बिना हिसाब धन का पता चलता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मैं आजादी के बाद के सारे रिकॉर्ड की जांच करवाऊंगा, चाहे इसके लिए जितने लोगों को लगाना पड़े।

ईमानदारों को संरक्षण: मोदी ने कहा कि यह कदम किसी को परेशान करने के लिए नहीं है। ईमानदार लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ऐसे लोगों के संरक्षण के लिए हर कदम उठाएगी।

Share This News :