Homeअपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी गुरु नानक जयंती पर शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक जयंती के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक की वाणी समाज और विश्व समुदाय को मार्गदर्शन देने वाली है। उनकी शिक्षाओं में समाज को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाये रखने की क्षमता है। उन्होंने सिखाया कि परमात्मा एक है, अनन्त है, सर्वशक्तिमान, सर्वव्याप्त और स्वयंभू है। उसे प्राप्त करने के लिये आंतरिक साधना की जरूरत होती है।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों का आव्हान किया कि वे गुरु नानक की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें।

 

Share This News :