Homeअपना शहर ,slider news,
मेधावी छात्र -छात्राओं का सम्मान २० को

ग्वालियर . गत वर्ष की भाँती इस वर्ष भी जन उत्थान न्यास के द्वारा २० जून को १२वी, १० वी म.प्र बोर्ड एवं सी. बी.स.ई बोर्ड, १२वी, १० वी बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का जिन्होंने परीक्षा मैं ७५ % व् इससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं, उनका सम्मान किया जा रहा हैं!
जन उत्थान न्यास के अध्य्क्ष डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने बताया की मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान २० जून को सांय ४ बजे चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के के. श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया सभागार मैं किया जाएगा ! मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान स्मृति चिन्ह एवं श्री फल भेंटकर किया जायेगा! इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जन उत्थान न्यास की एक आवश्यक बैठक २ जून को शाम ५ बजे जी. वाय. एम्. सी. क्लब मैं आयोजित की गयी हैं! जहाँ मिलेंगे फॉर्म : जन उत्थान न्यास कार्यालय, शंकर चौक, ललितपुर कॉलोनी, एस.के. फर्नीचर, लोहिया बाजार, चाचा जनरल स्टोर इंदरगंज चौराहा, आशीष साहू की दुकान नाकाचंद्रवदनी, चामुंडा मेडिकल द्वारकाधीश मंदिर के सामने थाटीपुर, शिव मेडिकल गोला का मंदिर चौराहा, पाल डेयरी दीनदयाल नगर .

Share This News :