Homeअपना शहर ,slider news,
जो विकास करेगा बही दतिया पर राज करेगा ...

दतिया में विकास की यदि बात की जाती है तो सबसे पहले मप्र के जनसंपर्क एवं जलसंसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम सामने आता है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा जबसे दतिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडकर भोपाल पहुंचे और मंत्री बने उसके बाद से दतिया में मानो विकास की गंगा वह निकली हो। चाहे बात मेडीकल कालेज की हो, या सीता सागर तालाब की साफ सफाई से लेकर दतिया में सडकों , पानी की समस्या को दूर करने की बात हो डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विकास के पैमाने बदल दिये हैं। वह दतिया के लाड़ले ऐसे ही नहीं बने, इसके पीछे उनके अपने क्षेत्र के प्रति संजीदगी भी है।दतिया में हवाई पटटी का निर्माण कराकर दतिया को मप्र के साथ ही विश्व के नक्शे पर लाने वाले डॉ. मिश्रा ने हवाई यातायात के सहारे बीमार लोगों की सहायता की और उन्हें एयर एम्बूलेंस के द्वारा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहुंचाया। वहीं दतिया का प्राचीनतम तालाब सीता सागर का जीर्णोद्धार कर नया इतिहास रचा , उन्हानें दतिया की वर्षों की सबसे बडी समस्या पेयजल को भी दूर किया। इतना ही नहीं एक मेडीकल कालेज की स्थापना करवाई , जिसके बाद दतिया का नाम स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी रूप में आने लगा। इससे पहले स्वयं के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई। इन सुविधाओं के बाद दतिया झांसी के लोग अब ग्वालियर तक नहीं आकर दतिया में ही अपना उपचार कराते हैं। दतिया में नये कलेक्टर कार्यालय का निर्माण कराया गया।इसी के साथ नई चौडी सडक़ों का निर्माण भी मंत्री डॉ. मिश्रा ने अपने कार्यकाल में करवाया है। इन सब विकास कार्यों के कारण आज दतिया में लोग उन्हें और चाहने लगे हैं वहीं उन्होंने मां पीतांम्बरा के मंदिर के सामने एक बडा गेट बनवाया और सडक का चौडीकरण करवाया इससे नौ देवियों के दिनों में मंदिर में भीड के दबाब से निजात मिलती है। सब कुल मिलाकर दतिया में विकास के नये नये द्वार डॉ. मिश्रा ने खोले इससे उनके साथ ही भाजपा पार्टी को भी मजबूती मिली है। दतिया में विकास के द्वार खुलने के बाद से दतिया के हाइवे पर जमीनों के रेट काफी बढ गये हैं।  à¤‡à¤¤à¤¨à¤¾ ही नहीं डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सडक़, रेल और हवाई यातायात से दतिया को जोडकर यूं कहा जाए कि दतिया एक आधुनिक नोएडा बन गया है तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी।  à¤¦à¤¤à¤¿à¤¯à¤¾ केंद्र की दो योजनाओं पीएम आवास योजना और किसान ऋण बितरण योजना में देश में नम्बर वन पर हे .इसलिए लोग कहते हैं ,जो विकास करेगा बही दतिया पर राज करेगा .

Share This News :