Homeअपना शहर ,slider news,
अब न माया सिंह और न अनूप ,जय सिंह कुशवाह ने खोला मोर्चा -१० को बड़ी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह ने ग्वालियर पूर्व से अपनी दावेदारी पार्टी के सामने रखते हुए चुनाव लड़ने की मंसा जाहिर कर दी है .सूत्र बताते हैं की उन्होंने मंत्री माया सिंह के खिलाफ मोर्चा यह कहते हुए खोल दिया है की क्या यह पति -पत्नी ही चुनाव लड़ते रहेंगे .दूसरे कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा या नहीं .बताया गया है की सांसद और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के पूर्व में सक्रीय होने की खबरों पर भी जय सिंह सख्त है .कार्यकर्ताओं से उनका कहना है की अब न अनूप और न माया सिंह कोई नहीं चलेगा .बतया गया है की जब कार्यकर्ताओं ने जय सिंह को कहा की डॉक्टर सतीश सिंह सिकरवार भी दावेदार हैं .इस पर उनका कहना था की ,उनको टिकिट मिलेगा तो हम पार्टी का प्रचार करेंगे ,लेकिन अब कोई और वर्दाश्त नहीं होगा .बतादें की केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की सहमति से जय सिंह कुशवाह १० जून को सामाजिक समरसता सम्मलेन कर रहे हैं ,जिसमे पांच हजार कार्यकताओं को भोज पर बुलाया गया है .इस शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ,महापौर विबेक सेजबलकर और सगठन मंत्री शैलेन्द्र वरूआ मौजूद रहेंगे .यह कार्यक्रम संस्कृति गार्डन में शाम ७ बजे से होगा .

Share This News :