Homeदेश विदेश ,slider news,
मोदी बोले- मैं कड़क चाय बनाता था, आज कड़क निर्णय लिया तो अमीर हिल गए

गाजीपुर में पहली परिवर्तन रैली करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से काले धन पर प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि हिन्दुस्तान में धन की कोई कमी नहीं है। लेकिन धन जहां होना चाहिए, वहां नहीं है। जहां नहीं होना चाहिए वहां ढेर लगे हैं। परिवर्तन रैली में जाने से पहले आरटीआई मैदान में ही बने दूसरे मंच से पीएम मोदी ने गाजीपुर को कई सौगातें भी दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर वालों को भोजपुरी में संबोधित करना शुरू किया। शहीद पूजनराय, वीर अब्दुल हमीद समेत अन्य लोगों को नमन करने के साथ सेना में मौजूद पांच हजार नौजवानों का अभिनंदन भी किया। उन्होंने नोटबंदी पर कहा कि कुछ लोगों को ज्यादा तकलीफ हो रही है। ये वो लोग हैं जो पीछे से हंसते हैं, कहते हैं और हल्ला करो। उन्होंने कहा कि ईमानदारी के नाम पर जो लोग देश को गुमराह कर रहे हैं, वह लोगों को बताएं कि क्या काला धन चलना चाहिए, भ्रष्टाचार चलना चाहिए।

मोदी ने कहा कि 2014 में ही वादा किया था कि जो भ्रष्टाचार चल रहा है उसके खिलाफ लड़ाई लड़ूंगा। लोगों ने जनादेश दिया। अगर 500-1000 की नोट बंद कर रहा हूं तो उसी आदेश को पूरा कर रहा हूं। केवल 50 दिन मांगे हैं। हमारे बैंक के लोग आपकी मदद के लिए 18-18 घंटे काम कर रहे हैं। छुट्टियों के दिन भी काम कर रहे हैं। उनकी मदद कीजिये। आप लोग सक्रिय होकर के गांव-गांव लोगों को धैर्य दें।

गहमरी का नाम लेकर नेहरू पर निशाना

नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर के सांसद विश्वनाथ प्रसाद गहमरी के दर्द के बहाने नेहरू पर निशाना साधा अौर 1962 में बनी पटेल कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की बड़ी शुरुआत भी कर दी। मोदी ने कहा कि 1962 में विश्वनाथ गहमरी संसद में भाषण करते तो पूर्वांचल का दर्द बयां करते हुए उनकी आंखों से आंसू बहते थे। एक बार उन्होंने भाषण देते समय नेहरू से कहा कि पंडित जी आप यूपी से प्रधानमंत्री बने हो। उसी यूपी में एक पूर्वांचल है। यहां गरीबी इतनी ज्यादा है कि लोग गोबर में से गेहूं के दाने निकालकर, उसे धोकर अपना पेट भरते हैं। गहमरी की बात सुनकर पूरी संसद की आंखों में आंसू थे। तब पंडित नेहरू ने एक पटेल कमेटी बनाई थी।

गुजरात के एचएन पटेल की कमेटी ने रिपोर्ट में बताया कि इस क्षेत्र के लिए क्या-क्या करना चाहिए। पंडित जी चले गए। उनके बाद भी कई पीएम आए अौर चले गए। किसी ने कुछ नहीं किया। मेरा नंबर यूपी के नौवे प्रधानमंत्री के रूप में आया है। मैंने 14 नवंबर की तारीख इसीलिए गाजीपुर आने के लिए चुनी ताकि पंडित जी की आत्मा कहीं भी हो उन्हें पता चले कि आप जिस दर्द को कागजों में दबा कर चले गए, ठीक आपके जन्मदिन पर ही वो अधूरा काम पूरा करने की शुरुआत हो रही है।

पंडित जी आपको ऐसी श्रद्धांजलि आज से पहले किसी ने नहीं दी होगी। 1962 में कहा गया था कि गंगा जी पर पुल बनाकर रेल की पटरी डाल दी जाए, ताकि इस इलाके को विकास से जोड़ा जाए लेकिन नेता आए वोट लिया, तालियां बजवाईं लेकिन कुछ नहीं हुआ। आज पटेल की उस सिफारिश को लागू करने की शुरुआत हो गई है।

अापकी तकलीफ का एहसास है

मोदी ने कहा कि मुझे पता है कि आपको तकलीफ हो रही है। आम लोगों को जो तकलीफ हो रही है, उसकी मुझे बहुत पीड़ा है। रात-रात भर जगकर के जितना मुझसे हो सकता है, कर रहा हूं। घर में शादी हो तो घर में कलर कराते हैं। उस कलर की गंध कुछ समय तक रहती है, तकलीफ होती है। कोई भी नया काम करो तो तकलीफ होती है। बस इरादा नेक होना चाहिए। यह सब जो किया जा रहा है, देश की भलाई के लिए है। हमारा मकसद गांव की भलाई, गरीब की भलाई है।

नोटों की माला पहनने वाले चिंतित

मोदी ने कहा कि जो राजनीतिक दल परेशान हैं, उनकी चिंता का कारण हमें पता है। जो लोग नोटों की माला पहनते थे,वही लोग चिंतित हैं। नोटों की ऐसी-ऐसी मालाएं रखती थी कि मुंडी भी नहीं दिखती थी। मोदी ने कहा कि एमपी में कर्मचारियों के घरों से छापेमारी में बिस्तरों से नोट निकलते थे। ये गरीबों के पैसे थे। एक-एक घर में कैसे चेक किया जाता, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

कांग्रेस पर निशाना, सपा-बसपा का नाम नहीं लिया

मोदी ने पूरे भाषण के दौरान सपा-बसपा का नाम तक नहीं लिया लेकिन कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी बोले, कांग्रेस कहती है कि जनता को तकलीफ हो रही है। जनता की तकलीफ तो मैं महसूस कर रहा हूं। जनता की तकलीफ की बात करने वाली कांग्रेस बताए कि देश में 19 महीेने आपातकाल लगाकर देश को जेल क्यों बना दिया था।

उस जमाने में आपकी पुलिस लोगों के घरों में जाती थी अौर लोगों को डराकर वसूली करती थी। अखबारों पर ताला लगवा दिया था। ईमानदार संपादकों को जेल में डाल दिया था। यह सब क्या भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए किया था? यह सब केवल इंदिरा गांधी की गद्दी बचाने के लिए किया गया था। कोर्ट ने उनका निर्वाचन रद कर दिया तो लोगों को तकलीफ दी गई।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस वाले मुझे समझा रहे हैं, किस कानून से नोट बंद कर दिया।आपकी सरकार थी तो चवन्नी बंद कर दी थी, तो किस कानून से बंद किया। आप चवन्नी से आगे चल नहीं सके। आपने अपनी बराबरी का काम किया हमने अपनी बराबरी का काम किया।

देश के विकास की नींव रख दी है

मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि दो साल में दूसरी बार मुझे यहां आने का मौका मिला। आप लोगों ने मुझ पर भरोसा किया। आपने न सिर्फ मनोज सिन्हा को सांसद बनाया बल्कि देश के विकास के लिए नींव बनाने का काम किया। अगर देश 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम न करता तो न काले धन वालों को चिंता होती न भ्रष्टाचारियों को चिंता होती।

गरीब चैन की नींद सो रहा, अमीर नींद की गोलियां खोज रहा

मोदी ने कहा कि आप के वोटों के कारण गरीब चैन की नींद सो रहा है अौर अमीर नींद की गोलियां खरीदने के लिए बाजार में चक्कर काट रहा है।आपका प्यार मेरे सिर-आंखों पर है। मैंने कहा था कि आप जो प्यार दे रहे हैं। उसे विकास करके ब्याज समेत वापस करूंगा। गोरखपुर में फर्टिलाइजर का कारखाना के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था कि उसे फिर खड़ा किया जा सकता है। पूर्वांचल का व्यक्ति बीमार पड़ता था तो सोचता था कहां जाऊं। मैंने यहां एम्स देकर उनके विकास का काम भी ईमानदारी से किया है।

ध्यान न देने से इत्र निर्माण बंद हो गया

मोदी ने कहा कि यहां के किसान एक समय कन्नौज से बढ़िया इत्र का निर्माण करते थे। सरकारों के ध्यान न देने से इत्र निर्माण ठप हो गया। यहां जो सब्जी पैदा होती है उत्तम प्रकार की होती है। गंगा के कारण उसका विशिष्ट स्वाद होता है। उसे रखने का साधन हो जाए, उसे बिगड़ने से रोक दिया जाए तो कोलकाता तक के लोग यहां की सब्जी के लिए लालायित हैं। हमने यह पेरिशेबल कार्गों के रूप में इसकी सुविधा दे दी है।

पहली बार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के रूप में ऐसी योजना दी गई है कि किसान बहुत ही मामूली पैसे से फसल बीमा ले सकता है। बाकि पैसे सरकार देगी। इतना ही नहीं आपकी फसल तैयार हो गई, खेत में ढेर पड़ा है, बाजार में जाना है, à¤

Share This News :