Homeदेश विदेश ,
लवे, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर 24 तक चलेंगे 500 और हजार के पुराने नोट

500 और हजार के नोट बंद किए जाने के बाद करीब एक हफ्ता होने जा रहा है। बैंक और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लंबी लाइनें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार भी राहत देने के लिए कई कदम उठा रही है। जानिए लाइव अपडेट-

# रेलवे ने भी टिकटों की खरीद और गाड़ियों में खान-पान सेवा के लिए 1000 और 500 रुपए के प्रतिबंधित नोटों को स्वीकार करने की सुविधा 24 नवंबर आधी रात तक बढ़ाने की आज घोषणा की। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आठ नवंबर को पाबंदी की घोषणा के बाद सार्वजनिक उपयोग की सेवाओं के लिए इन प्रतिबंधित नोटों के लेन-देन की पहले 11 नवंबर आधी रात तक दी गयी थी। उसे बाद में बढ़ाकर 14 नवंबर कर दिया गया था।

# केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान, 24 नवंबर तक पेट्रोल पंप पर चलेंगे 500 और 1000 के पुराने नोट। एयरपोर्ट पर पार्किंग भी 24 नवंबर तक फ्री कर दी गई है।

Share This News :