Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
वेदांती महाराज का बड़ा बयान- जैसे बाबरी मस्जिद गिराई थी वैसे ही बना लेंगे राम मंदिर

विश्व हिंदू परिषद और राम मंदिर न्यास के संत रामविलास वेदांती का दावा है कि 2019 के पहले कभी भी अचानक मंदिर निर्माण शुरू हो सकता है. मंदिर निर्माण की योजना तैयार है, लेकिन उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है.अयोध्या में मंदिर निर्माण पर हो रही देरी अब साधु-संतों को विचलित करने लगी है. à¤°à¤¾à¤® जन्मभूमि न्यास के सदस्य और बीजेपी के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने 'आजतक' से कहा, अगर 2019 के पहले मंदिर निर्माण का फैसला नहीं हो पाता तो उनके पास वैकल्पिक योजना है. जिस तरीके से अचानक विवादित ढांचा ध्वस्त किया गया, उसी तरीके से रातों-रात मंदिर निर्माण भी शुरू हो सकता है.

वेदांती के मुताबिक इस योजना की पूरी तैयारी हो चुकी है और उच्च स्तर पर इसे हरी झंडी भी मिल चुकी है. इसका विचार चल रहा है कि अचानक क्यों न मंदिर निर्माण भी उसी तर्ज पर शुरू कर दिया जाए जिस तर्ज पर विवादित ढांचा गिराया गया था. हालांकि यह कब और कैसे होगा, इस रणनीति का खुलासा वेदांती नहीं कर रहे हैं.

 

गौरतलब है कि वेदांती अयोध्या आंदोलन के अग्रणी चेहरों में रहे हैं और बीजेपी के पूर्व सांसद भी हैं, लेकिन वह पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुछ महीनों का वक्त और देना चाहते हैं.

Share This News :