Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संदेश

भारतीय पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास है। स्वतंत्रता आंदोलन में भी पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिन्दी के साथ ही भाषाई पत्रकारिता ने स्वतंत्रता दिलवाने में योगदान दिया। आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया के साथियों से सामाजिक सरोकार की पत्रकारता के लिए वर्तमान सक्रिय भूमिका को जारी रखने का अनुरोध करता हूं। समाज में हो रहे काफी कुछ सकारात्मक विकास को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी प्रेस द्वारा निभाई जा रही है। इसमें और गति आएगी यह आशा करता हूं। मीडिया के सभी मित्रों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हार्दिक बधाई। डॉ. नरोत्तम मिश्रा मंत्री जनसंपर्क मध्यप्रदेश शासन

Share This News :