Homeदेश विदेश ,slider news,
नोटबंदी: सिर्फ 2000 रुपये बदलेंगे, शादी वाले निकाल सकेंगे 2.5 लाख

नोटबंदी पर गुरुवार को मोदी सरकार ने नए फैसले के अनुसार अब जिनके घर शादी ही वो 2.5 लाख रुपये तक निकाल सकेंगे। इसके अलावा सरकार ने पुरानों नोटों को बदलने की रकम घटा दी है। शुक्रवार से एक दिन में सिर्फ 2000 रुपये के पुराने नोट ही बदले जाएंगे। पहले पुराने नोट बदलने की सीमा 4500 रुपये थी। रबी फसलों के बुआई का सीजन देखते हुए सरकार ने किसानों को थोड़ी राहत दी है। अब किसान एक हफ्ते में 25000 रुपये निकाल सकेंगे।

पैसे निकालने के लिए देना होगा शादी का कार्ड

 

जिनके घर में शादी है वो कार्ड दिखाकर बैंक से 2.5 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं। अभी शादी वाले घर में मां, बाप, लड़की और लड़के अपने अकाउंट से ये पैसे निकाल सकते हैं। उन्हें पैन नंबर व सेल्फ डिकलेयरेंस भी देना होगा।

Share This News :