Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
दतिया ट्राफी की तैयारियों में कसर न रहे : मंत्री मिश्र

दिसम्बर मध्य में संभावित है दतिया ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट 
दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने स्टेडियम पहुंचकर प्रतिवर्ष आयोजित होनी वाली दतिया ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने निर्देष दिए कि दतिया ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट को रोमांचक बनाने के लिए सभी तैयारियां करें। 
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने ग्राउण्ड की तैयारी, टीमों के आमंत्रण, टूर्नामेंट की तारीख आदि के संबंध में समिति से विचार विमर्ष किया। उन्होंने कहा कि मध्य दिसम्बर के आसपास के तारीख मुकरर की जायेगी। इस प्रकार के खिलाडिय़ों व टीमों को आमंत्रित किया जाये। जिनसे दतिया की जनता को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजू निचरेले ने दतिया ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। 
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, जिला स्तरीय अंत्योदय समिति के उपाध्यक्ष डॉ. रामजी खरे, आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्ना सक्सैना, फतेह सिंह सरदार, मोहन यादव, हरीओम यादव, राजीव लाड, बलदेव राज बल्लू, दीपक बेलपत्री, पार्षद रामू शर्मा, आशीष पबिया, राजेन्द्र तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व खेल से जुड़े व्यक्ति सम्मिलित रहे। 

Share This News :