Homeअपना शहर ,slider news,
इसलिए राजा- महाराजा मुझे परेशान कर रहे हैं ; शिवराज

 à¤®à¥à¤–्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को देशद्रोही कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद पन्ना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से जब इस मसले पर पूछा गया तो उन्होंने कहा - मैं साधारण परिवार और ओबीसी वर्ग से आता हूं। इसलिए राजा- महाराजा मुझे परेशान कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मेरे और मेरे परिवार पर भी कई बार झूठे आक्षेप लगाए गए हैं और अब भी लगाए जाते हैं। लेकिन मैं कुछ कहता हूं तो मेरी छोटी सी बात भी इन्हें बुरी लग जाती है। अब वो गिरफ्तारी देने की बात कर रहे हैं।

Share This News :