Home > देश विदेश ,slider news,
जीत के बाद इमरान बोले- अगर भारत तैयार हो तो PAK दोस्ती और डायलॉग के लिए राजी

पाकिस्तान के आम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने पहली बार जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वो देश को इंसानियत भरा मुल्क बनाएंगे. हम कमजोरों के लिए काम करेंगे.

पाक के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान ने कहा, 'अल्लाह ने मुझे मौका दिया. पाकिस्तान की सेवा का मौका मिला. पाकिस्तान के लिए मैंने 22 साल संघर्ष किया. मैं पाकिस्तान को मदीने जैसा बनाना चाहता हूं.'

राजनीति में आने के पीछे के राज का खुलासा करते हुए इमरान ने कहा, ' मैं बताना चाहता हूं कि 22 साल पहले सियासत में क्यों आया जिसे ऊपरवाले ने सब कुछ दिया. बिना कुछ किए मैं आराम से जीवन गुजार सकता था. लेकिन जब मैं पल-बढ़ रहा था उस समय की कई परिस्थितियों को देखा. देश में भ्रष्टाचार को देखते हुए राजनीति में आने को मजबूर हुआ.'

इस्लामाबाद में उन्होंने पीसी में कहा, 'मैं पाकिस्तान से किया अपना वादा निभाऊंगा. अपने घोषणा पत्र को लागू करने का मौका मिला. इस चुनाव में कई लोगों ने कुर्बानियां दी. पाकिस्तान के लोगों ने लोकतंत्र को मजबूत किया.'

Share This News :