Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
एकजुटता ही संघठन की ताकत : शलभ भदौरिया

ओरछा : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया ने कहा है कि एक जुटता ही संघठन की ताकत होती है। संघ की मांग पर पत्रकारों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ भी पत्रकारों को लेना चाहिए। श्री भदौरिया रविवार को टीकमगढ़ जिले के भगवान् राम लला के दरबार ओरछा में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक ब्रजेन्द्र सिंह राठौर ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश शर्मा , उपाध्यक्ष कैलाश देवलिया , सचिव भागीरथ तिवारी, सयुंक्त सचिव रामकिशोर अग्रवाल , संभागीय अध्यक्ष लकी राजपूत, छतरपुर के जिला अध्यक्ष श्याम खरे, टीकमगढ़ अध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी , वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा आदि मंचासीन थे। जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री भदौरिया ने संघठन की मजबूती के लिए पत्रकरो का आवाहन किया की वो एक जुट होकर संघठन में काम करें । एकता ही संघठन की ताकत होती है । उन्होंने कहा की पत्रकरो को शाशन स्तर पर लाभ की योजनाएं चल रही हैं उनका लाभ लेना चाहिए और संघ पत्रकरो को मजीठिया बेतन दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट इस मामले को लेकर सख्त है। श्री भदौरिया ने कहा की समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की समस्या निराकरण के लिए अपनी कलम चलाए और समाज का विशवास जीतें। उन्होंने संघठन की कई जानकारियां दी और कहा की सदस्यता अभियान को बढ़-चढ़कर जिला व ब्लॉक स्तर पर चला कर समय में पूरा करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक श्री राठौर ने कहा की पत्रकरो का समाज में महत्वपूर्ण स्थान हे और उन्हें तथ्यपरक खबरें प्रकाशित करना चाहिए। इस मौके पर समाज सेवी अमित राय ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना है और वे अच्छाइयों और बुराइयो को समाज के सामने रखते है , सम्मलेन में आये सभी पत्रकरो का में अभिनन्दन करता हूँ। सम्मेलन को सम्भोदित करते हुए संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने पत्रकार उत्तपिरण, सदस्यता अभियान, ग्रामीण पत्रकार की चुनौतियाँ एवं समाज से जुड़ाव रखने वाली पत्रकारिता पर अपनी विस्तार से बात रखी। साथ ही अन्य पत्रकरो ने भी विचार व्यक्त किये।

Share This News :