Homeदेश विदेश ,slider news,
आईआरसीटीसी से रेलवे टिकट बुक करने वालों के लिए खुशखबरी!

नोटबंदी के बाद लोगों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। 23 नवंबर से आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने पर लगने वाला कन्वीनिएन्स चार्ज हटाने का फैसला लिया गया है। 1000-500 के पुराने नोट हटाने की वजह से यह फैसला लिया गया है।

अभी तक ऑनलाइन टिकट बुक करने पर कन्वीनिएन्स चार्ज लगता है। यह अलग-अलग क्लास के लिए अलग-अलग होता है। आमतौर पर ई-टिकट बुक करने पर स्लीपर के लिए 20 रुपये और एसी टिकटों के लिए 40 रुपये सर्विस चार्ज के तौर पर देने होते हैं। साथ ही इस सर्विस चार्ज पर 15 फीसदी का सर्विस टैक्स भी देना होता है।

रेलवे के इस फैसले से ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक कराने वाले करोड़ों यात्रियों को राहत मिलेगी। इस फैसले के बाद हर यात्री के लिए प्रति टिकट 23 रुपये से लेकर 46 रुपये की बचत होगी।

नोटबंदी के बाद से बड़ी संख्या में लोग काउंटर टिकट करा रहे हैं। इसके अलावा कन्वीनिएन्स चार्ज से बचने के लिए भी लोग कुछ देर लाइन में खड़े होकर टिकट कराना पसंद कर रहे हैं। अब आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुक करने पर यह अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

Share This News :