Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्य प्रदेश के पूर्व गवर्नर रामनरेश यादव का निधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव का मंगलवार को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया. 89 साल के यादव सांस लेने में तकलीफ होने के चलते अस्पताल में भर्ती थे. रामनरेश यादव का कुछ दिन पहले ऑपरेशन भी किया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था.

Share This News :