Home > देश विदेश ,slider news,
नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष ने 28 को किया भारत बंद का ऐलान, जंतर-मंतर पर ममता बनर्जी का धरना शुरू

नोटबंदी को लेकर विपक्ष के हमले झेल रही केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी मोर्चा खोल दिया. ममता बनर्जी ने मोदी सरकार की नोटबंदी के फैसले के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया और सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की. नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष ने 28 नवंबर को भारत बंद का ऐलान किया है.इस बीच, सरकार ने नोटबंदी के मामले पर जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए बातचीत की पहल की है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सुबह 10  बजे सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है.

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी को लेकर बुधवार को सदन के बाहर से हमला किया. उन्होंने कहा कि जब पीएम ने इतना अच्छा काम किया है तो वह संसद आने से क्यों घबरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति से गुजारिश करती हूं कि प्रधानमंत्री को तलब करें और नोटबंदी के बाद जनता को हुई परेशानी का समाधान निकालें. इस बीच हंगामे के बाद लोकसभा को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

मायावती ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संसद आकर विपक्ष की सुनें. उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी में गड़बड़झाला हुआ है. उन्होंने कहा कि हम भी काले धन के खिलाफ सरकार के साथ हैं. लेकिन बिना तैयारी के लिया गया ये कदम अगर सोच समझकर लिया जाता तो हम सरकार का समर्थन करते.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. हमलावर अंदाज में उन्होंने कहा कि विपक्ष की केवल यही मांग है कि पीएम संसद में आकर जवाब दें. वह आ क्यों नहीं रहे हैं. उन्हें किस बात की घबराहट है.

 

Share This News :