Home > देश विदेश ,slider news,
दही-हांडी फोड़ने निकले गोविंदा, निकाली गईं कान्हा की भव्य झांकियां

पूरे देश में श्रीकृष्णजन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है. मुंबई में इस महापर्व का कुछ ज्यादा ही उत्साह है, जहां गोविंदा टोलियों पर दही हांडी फोड़ने का खुमार देखा जा रहा है. उधर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर अपने मठ में श्रीकृष्णजन्माष्टमी मनाई और प्रदेश के लोगों को इसकी हार्दिक शुभकामनाएं दी.

मथुरा में भगवान कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. देश-दुनिया के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए सरकार और मंदिर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

मथुरा में जगह-जगह भगवान कृष्ण के मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वालों का जत्था पहुंच रहा है. जयकारे के साथ श्रद्धालु एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए.

 

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी लोग भगवान कृष्ण की पूजा में लगे हैं. साल 2015 में आया विनाशकारी भूकंप लगभग सब कुछ जमींदोज कर गया था. इसमें ललितपुर का मशहूर श्रीकृष्ण मंदिर भी था. इस साल जन्माष्टमी के दिन इसे दोबारा खोला गया जहां हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माथा टेका और श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया.

 

Share This News :