Homeदेश विदेश ,slider news,
अगर भारत में आ गई ये ट्रेन, तो 50 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली से मुंबई!

दुनिया में अपनी तकनीक से लोगों को चौंकाने वाला दुबई अब एक और करिश्मा करने जा रहा है। दुबई में दुनिया की पहली ‘सुपरसोनिक हाईपरलूप’ सेवा शुरू होने जा रही है। इस ट्रांस्पोर्ट सेवा के चलते आवाज से भी तेज रफ्तार में सफर किया जा सकेगा। भारत के हिसाब से देखें तो इस सर्विस के आने से, दिल्ली से मुंबई की दूरी 50 मिनट से लेकर एक घंटे में तय की जा सकती है।

इस हाई स्पीड ट्रेन को शुरू करने के लिए दुबई के बुर्ज खलीफा टॉवर में सड़क-यातायात विभाग और लॉस ऐंजलिस की कंपनी ‘हाईपरलूप वन’ के बीच एक समझौता किया गया। इसे बनाने का काम ‘डेवलूप’ नाम की कंपनी को सौंपा जाएगा, जो अगले चार साल में दुबई में दुनिया की पहली हाइपर लूप सेवा शुरू करेगी।

इस ट्रेन सर्विस के आने के बाद दुबई से सउदी अरब की राजधानी रियाद तक लोग महज 50 मिनट में पहुंच जाएंगे। वहीं दुबई और अबुधाबी तक हाइपरलूप से पहुंचने में सिर्फ 12 मिनट ही लगेंगे।

इस ट्रेन में ऐसी तकनीक की खिड़कियां होंगी जिसके चलते बाहर से अंदर नहीं देखा जा सकेगा। लेकिन, अंदर बैठे लोग बाहर का नजारा साफ-साफ देख सकेंगे। अंदर का माहौल हवाई जहाज जैसा ही होगा। इस ट्रेन की कुर्सियां भी हवाईजहाज जैसी ही होंगी।

दुबई के बाद इस सेवा को भारत समेत दुनिया के कई मुल्कों में शुरू करने की योजना पर ‘हाईपरलूप वन’ काम कर रही है।

Share This News :