Homeदेश विदेश ,slider news,
पाकिस्तान ने चुना अपना नया आर्मी चीफ, कई सीनियर अफसर दरकिनार, जूनियर को कमान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सभी अटकलों को खत्म करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल कमर जावेद बाजवा को शनिवार को पाकिस्तानी आर्मी का चीफ नियुक्त कर दिया। पाक सियासत में अहम भूमिका निभाने वाले इस पद के लिए कई दिनों से अलग-अगल नामों के कयास लगाए जा रहे थे। पाक के मौजूदा आर्मी चीफ 29 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं जिसके चलते ये नियुक्ति की गई।

इस समय जावेद बाजवा 'ट्रेनिंग एंड इवेल्युएशन' शाखा के इंस्पेक्टर जनरल के रूप में काम रहे हैं। वो पीओके में कमांडर भी रह चुके हैं और कश्मीर मुद्दे के करीब से जानकार माने जाते हैं। बाजवा मंगलवार यानी 29 नवंबकर को पदभार संभालेंगे।

जावेद बाजवा की आर्मी चीफ के पद पर ताजपोशी से साफ है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दबावों के सामने न झुकते हुए अपनी पसंद से निर्णय लिया। बाजवा कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरलों में सबसे जूनियर हैं। सबसे सीनियर जुबैर हयात हैं जिन्हें चीफ ऑफ जॉइन्ट स्टाफ कमेटी बनाया गया है

Share This News :