Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का पहला कोहरा, कई फ्लाइट्स लेट

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर देश के तमाम इलाकों में घने कोहरे ने दस्तक दे दी है. दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर तड़के मौसम बदला और यहां पर घने कोहरे ने पांव पसार लिए. मौसम विभाग के मुताबिक पालम एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से 100 मीटर के बाद की चीजें नहीं दिखाई दे रही थी. वैज्ञानिक भाषा में बोले तो यहां पर विजिबिलिटी गिरकर सौ मीटर तक पहुंच गई थी. घना कोहरा होने की वजह से दिल्ली से रवाना होने वाली आधा दर्जन से ज्यादा उड़ानें लेट हो गई हैं.

ये फ्लाइट्स हुईं लेट
ऐसा अनुमान है की दोपहर के बाद यानी 12:00 बजे के बाद यहां पर कोहरे में कमी आएगी. पालम एयरपोर्ट पर न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सीजन के पहले कोहरे की वजह से पालम एयरपोर्ट पर हवाई यातायात पर असर पड़ा. कोहरे के चलते अभी तक सात फ्लाइट्स लेट हो चुकी हैं. ये सात फ्लाइट्स हैं- 6E 769-इंडिगो (दिल्ली-पुणे), AI 411-एअर इंडिया (दिल्ली-लखनऊ), 6E 701-इंडिगो (दिल्ली-भुवनेश्वर), A1 235-एअर इंडिया (दिल्ली-गया), 6E 634-इंडिगो (दिल्ली-लखनऊ), 6E 6612-इंडिगो (दिल्ली-लखनऊ), SG 2195-स्पाइस जेट (दिल्ली-वाराणसी).

Share This News :