Homeमनोरंजन ,
रजनीकांत की 2.0 का पहला गाना रिलीज, दिख रहा रोबोट रोमांस

रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 2.0 का नया गाना रिलीज हो गया है. गाना तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है. गाने के हिंदी बोल 'तू ही रे' हैं, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म का ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

करीब ढाई मिनट के गाने में रोबोट रोमांस दिखाया गया है. फिल्म के लीड एक्टर रजनीकांत और एक्ट्रेस एमी जैक्सन की केमिस्ट्री देखी जा सकती है. दोनों डांस करते हुए एक दूसरे से प्यार जता रहे हैं. गाने के हिंदी वर्जन को अरमान मलिक और शाशा तिरुपति ने अपनी आवाज दी है. गाने का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है. विभिन्न रिपोर्ट्स से ये सामने आया है कि इस गाने को बनाने में भारी भरकम लागत आई है. गाने को विजुअली काफी रिच करने की कोशिश की गई है.

Share This News :