Homeमनोरंजन ,
जानें ऐश्‍वर्या रॉय बच्‍चन की जिंदगी के बारे में

ऐश्‍वर्या रॉय बच्‍चन भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री और 1994 की मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता की विजेता रही हैं। उनका बॉलीवुड में करियर शानदार रहा है और वे भारत की पापुलर और हाईप्रोफाइल सेलिब्रिटीज में से एक मानी जाती हैं। उन्‍हें कई पुरस्‍कारों से भी नवाजा जा चुका है। उन्‍हें 2 बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है। इतना ही नहीं ऐश को भारत सरकार की ओर से 2009 में पद्मश्री और 2012 में फ्रांस सर‍कार की ओर से औरड्रे डेस आर्टस एट डेस लेट्रेस से सम्‍मानित किया जा चुका है। वे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मानी जाती हैं।

ऐश्वर्या ने मिस इंडिया की प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें वे दूसरे स्‍थान पर रही थीं। 1994 में उन्‍हें मिस वर्ल्‍ड का ताज पहनाया गया। ऐश्वर्या ने एक्टिंग की शुरुआत तमिल फिल्‍म 'इरूवर' से की। उनकी पहली हिन्‍दी फिल्‍म 'और प्‍यार हो गया' थी। 

ऐश्रव्या ने 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्‍चन से शादी की जिनसे उन्‍हें एक बच्‍ची है-आराध्‍या। यह शादी भारत की हाईप्रोफाइल शादियों में से एक रही जिसमें केवल गिने-चुने लोगों को ही न्‍यौता दिया गया। शादी को बकायदा रीति-रिवाज के साथ संपन्‍न कराया गया।  à¤œà¤¨à¥à¤®:11 जन॰ 1973 .

Share This News :