Homeमनोरंजन ,
प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी, पहुंचे मुकेश अंबानी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में जोधुपर में शुरू हो गई हैं. मेहमान लगातार जुटते जा रहे हैं. प्रियंका की संगीत सेरेमनी में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी भी सपरिवार पहुंचे. वे अपनी पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा संग एयरपोर्ट पर नजर आए. à¤ªà¥à¤°à¤¿à¤¯à¤‚का की संगीत सेरेमनी के लिए उम्मेद पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है.  संगीत सेरेमनी की थीम राजस्थानी रखी गई है. बता दें कि 2 दिसंबर को प्रियंका और निक सात फेरे लेंगे. शादी हिंदू और क्रिश्च‍ियन दोनों रीति रिवाजों से होगी. à¤‡à¤¸ शादी में शरीक होने के लिए शुक्रवार को क़ई वीवीआईपी जोधपुर पहुंचे. प्रियंका के मेहमानों की लिस्ट में देसी और विदेशी दोनों मेहमान शामिल हैं. सबसे पहले शुक्रवार को सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता अपने बेटे आहिल को लेकर जोधपुर पहुंचीं. à¤…र्पिता के बाद जाने-माने मेकअप मैन मिकी कॉन्ट्रैक्टर भी जोधपुर पहुंचे. मिकी से जब मीडिया ने सवाल किया कि वे प्रियंका को किस तरह से सजाएंगे तो उनका कहना था कि आप लोग खुद देख लेना. à¤‡à¤¸à¤•े अलावा जानी-मानी सिंगर मानसी स्कोट भी इस शादी का हिस्सा बनने जोधपुर पहुंची हैं. मानसी स्कोट के साथ उनकी टीम भी आई है, जो इस शादी में परफॉर्म करेंगी.प्रियंका चोपड़ा के मैनेजर चांद मिश्रा भी जोधपुर पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे बेहद खुश कि प्रियंका निक राजा-रानी की तरह हैं, जिनकी शादी एक पैलेस में हो रही है. à¤ªà¥à¤°à¤¿à¤¯à¤‚का की शादी में शरीक होने जाने माने फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी भी जोधपुर पहुंचे. खबरों की मानें तो उन्होंने ही प्रियंका की शादी के कपड़े डिजाइन किए हैं. à¤ªà¥à¤°à¤¿à¤¯à¤‚का की शादी के लिए नि‍क-जोनस के परिवार और दोस्त भी धीरे धीरे उम्मेद भवन पैलेस पहुंच रहे हैं. कई गेस्ट जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे और एयरपोर्ट पर डांस करते दिखे. 

Share This News :