Homeमनोरंजन ,
सचि‍न से हेमा मालिनी तक, पहुंचे ये सेलेब्स

दीप‍िका पादुकोण और रणवीर सिंह शनिवार को अपनी शादी का तीसरा और आख‍िरी रिसेप्शन मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में दे रहे हैं. इसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं. रिसेप्शन के दौरान दीपिका रणवीर ने वेस्टर्न लुक अपनाया. रणवीर ने जहां ब्लैक सूट पहना, वहीं दीपिका रेड गाउन में नजर आईं.दीपिका और रणवीर ने अपने रिसेप्शन में अपने लुक की 2 तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. इन तस्वीरों को सिर्फ 10 मिनट में ही 2.5 लाख लाइक मिल गए. इससे पहले दीपिका और रणवीर दो रिसेप्शन दे चुके हैं.पहला रिसेप्शन बेंगलुरू में 21 नवंबर को हुआ, जिसमें अध‍ि‍कतर दीपिका के परिचित शामिल हुए. इसके बाद रणवीर ने दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को दिया, जिसमें मीडिया व अन्य फ्रेंड शामिल हुए.मेहमानों में सबसे पहले जावेद अख्तर और शबाना आजमी नजर आए. 

Share This News :