Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
नागरिकों ने ली वातावरण स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी

जनसंपर्क मंत्री ने वितरित करवाईं डस्टबिन

भोपाल : à¤œà¤¨à¤¸à¤‚पर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वच्छता अभियान में दतिया नगर के मुख्य मार्ग पर नागरिकों के लिए एक हजार डस्टबिन वितरित करवाईं। स्वच्छता अभियान को समर्थन देते हुए व्यापारियों और नागरिकों ने खुद अपने आसपास का परिवेश स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी ली है। आज समारोह में जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने माँ पीताम्बर पीठ के पास स्थानीय बाजार में सड़कें और गलियाँ साफ-सुधरी रखने के लिए एक हजार डस्टबिन वितरित की। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को भी ट्रालियाँ प्रदान की गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका दतिया के अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, जिला अंत्योदय समिति के उपाध्यक्ष श्री रामजी खरे सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This News :