Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
सिंधिया ने मेले में की 50 फीसदी छूट की मांग,लिखा सीएम को पत्र

भोपाल। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम कमलनाथ से ग्वालियर व्यापार मेले में फिर से टैक्स में छूट की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में कमलनाथ को चिट्टी लिखी है। बता दें कि ’ग्वालियर व्यापार मेले’ को ’ग्वालियर का गौरव’ कहा जाता था। यह मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा व्यापार मेला हुआ करता था। उन्होंने मेले में बिकने वाली गाड़ियों पर रोड टैक्स में 50 प्रतिषत छूट देने की मांग की है।
ज्योतिरादित्य ने आगे लिखा है कि 2003 में सरकार बदलते ही सत्ता में आयी बीजेपी ने ग्वालियर व्यापार मेले को मिलने वाली ये सुविधा ख़त्म कर दीं थीं। इसका नतीजा ये हुआ कि मेले में धंधा नुक़सान में चला गया। टर्न ओवर 500 से घटकर 100 करोड़ रुपए पर जा पहुंचा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम कमलनाथ से व्यापार मेले में शामिल होने वाले ऑटोमोबाइल सेक्टर में बिकने वाली गाड़ियों पर रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट की मांग की है।

Share This News :