Homeमनोरंजन ,
दीपिका कक्कड़ इब्राहिम बनीं Bigg Boss 12 Winner, ये रही वजह

Bigg Boss: 12 Finale:  आख‍िरकार र‍ियल‍िटी शो बिग बॉस 12 के विनर की घोषणा हो गई. रविवार को ग्रैंड फ‍िनाले के दौरान होस्ट सलमान खान ने बिग बॉस 12 के विनर का नाम अनाउंस किया. इस बार ये ख‍िताब दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने जीता है. नंबर 2 पर श्रीसंत रहे. दीपिका को पुरस्कार के रूप में 30 लाख रुपए की राश‍ि म‍िली. दीपिका ने सूझ-बूझ से ये खेल खेला और विनर की ट्राॅफी अपने नाम कर ली. उन्हें ऑनलाइन चली वोटिंग में सबसे ज्यादा लोगों ने वोट किया.

बता दें कि देशभर में दीपिका की एक बड़ी फैन फॉलाेइंग है. सोशल मीडिया पर भी उनके पक्ष में जमकर माहौल बनाया गया. टॉप-5 के ल‍िए एक करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने वोट क‍िया. इस शो से रोम‍िल चौधरी, करणवीर और दीपक ठाकुर पहले ही बाहर हो गए. इसके बाद मुकाबला टॉप-2 का हो गया.  फ‍िनाले करीब दो घंटे तक चला. इसमें कलर्स के अन्य अपकमिंग का शो का प्रमोशन भी किया गया.बात दें कि बिग बॉग 12 का ये शो साढ़े तीन महीने तक चला. इस दौरान कई उतार-चढ़ाव आए. शो के शुरू में सबसे ज्यादा ध्यान भजन गायक अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने पाई. ये घर में गए तो थे, गुरु-शिष्य की जोड़ी के साथ, लेकिन जल्द ही बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रूप में प्रचारित हो गए. शो में रहते हुए किसी ने भी इस रिश्ते से इंकार नहीं किया. अन्य जोड़ियों में दीपक ठाकुर-उर्वशी वाणी, सबा-सोमी खान, रोमिल चौधरी-निर्मल सिंह, शिवाशीष-सौरभ पटेल ने दर्शकों को काफी रिझाया.

Share This News :